ऋषिकेश अस्पताल की इमरजेंसी में महिला ने डॉक्टर से की गाली-गलौज, फिर फेंकी बोतल.. विडियो वायरल – Intellecuals News

ऋषिकेश अस्पताल की इमरजेंसी में महिला ने डॉक्टर से की गाली-गलौज, फिर फेंकी बोतल.. विडियो वायरल

ऋषिकेश  ब्यूरो : ऋषिकेश के राजकीय उप जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। इतना ही नहीं, विरोध करने पर महिला ने चिकित्सक पर पानी की बोतल भी फेंक दी। घटना 25 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Woman Creates Ruckus at Rishikesh Hospital, Video Goes Viral

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, तपोवन क्षेत्र में हंगामा कर रही एक महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया था। महिला को इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां उसने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब चिकित्सक ने महिला के व्यवहार का विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगी। इसी दौरान महिला ने चिकित्सक की ओर पानी की बोतल फेंक दी।

महिला पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला

घटना के बाद चिकित्सक ने ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर महिला पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास किया। महिला पुलिसकर्मी ने उसे सभ्य व्यवहार करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *