सर्विस बुक में ईएल और इंक्रीमेंट अपडेट नहीं मिलने पर डीएम नाराज – Intellecuals News

सर्विस बुक में ईएल और इंक्रीमेंट अपडेट नहीं मिलने पर डीएम नाराज

नरेंद्रनगर(टिहरी) ब्यूरो। डीएम नितिका खंडेलवाल ने तहसील दिवस के बाद तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील के विभिन्न कक्षों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की टेबल पर उनके नाम और पदनाम अंकित करने के निर्देश दिए। कुछ सर्विस बुक में ईएल / इंक्रीमेंट संबंधी प्रविष्टियां अपडेट नहीं होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो से स्पष्टीकरण तलब किया।

डीएम ने संदर्भ पंजिका, डाक व्यवस्था, न्यायालय से प्राप्त संदर्भ और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त संदर्भों सहित विभिन्न पंजिकाओं और प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक माह के अंत में लंबित प्रकरणों का विवरण अपडेट कर पिछले वर्ष के लंबित विवरण भी स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गुरु प्रसाद ममगाईं को गत वर्ष के रजिस्टरों को नियमानुसार क्लोज करते हुए आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *