देहरादून ब्यूरो – के रायपुर में पैसों के लेनदेन के विवाद ने प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में प्लंबर ने पैसों के लेनदेन पर हुए विवाद में बुजुर्ग दंपती और बीच-बचाव करने पहुंची घरेलू सहायक महिला की पेचकस से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर से भागने का प्रयास कर रहा था।