देहरादून ब्यूरो मोहब्बेवाला के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ फायर सर्विस और ट्रैफिक की टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए
मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार सुबह ट्रक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के घायल होने के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दोबारा लिखित नोटिस भेजा है। पुलिस ने हादसों की रोकथाम के लिए अब तक किए गए उपायों और आगे की कार्ययोजना के संबंध में जवाब मांगा है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित विभाग के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।रविवार सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से पटेलनगर थाना पुलिस को मोहब्बेवाला के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ फायर सर्विस और ट्रैफिक की टीमें मौके पर पहुंचीं।