श्रीदेव सुमन विवि ने जारी की छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना
– 23 को नामांकन पत्रों की बिक्री, 24 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया, 26 सितंबर को नाम वापसी व पत्रों की जांच और प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि की ओर से अपने तीनों परिसरों सहित विवि के संबद्ध 65 से अधिक महाविद्यालयों के लिए छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। छात्र संघ के लिए मतदान 29 सितंबर को होंगे और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगेविवि प्रशासन की ओर से शनिवार को छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी की गई जिसके तहत 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री, 24 सितंबर को 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया, 26 सितंबर को 12 बजे तक नाम वापसी, इसी दिन साढ़े 12 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं, 29 सितंबर को सुबह 8 बजे से 1 बजे तक मतदान और दो बजे से मतगणना शुरु होगी और इसी दिन देर शाम को चुनाव परिणाम घोषित घोषित किए जाएंगे।