भाकपा गंगोत्री विधानसभा सीट से लड़ेगी चुनाव – Intellecuals News

भाकपा गंगोत्री विधानसभा सीट से लड़ेगी चुनाव

उत्तरकाशी ब्यूरो । विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। बुधवार को काली कमली धर्मशाला में कामरेड चत्तर सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई जिला काउंसिल की बैठक में पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव गंगोत्री सीट से लड़ने का फैसला किया। इसके साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में एक से तीन दिसंबर तक जेल भरो आंदोलन चलाने की घोषणा की गई।
बैठक में जिला प्रभारी कामरेड महावीर प्रसाद भट्ट ने केंद्र सरकार पर पूंजीपतियों के हित में नीतियां बनाने का आरोप लगाया। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के फैसले के साथ भाकपा अब स्थानीय मुद्दों को भी अपने राजनीतिक अभियान का आधार बनाने की तैयारी में है। जिला मुख्यालय और गंगोत्री क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना, गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और पर्यटन से होने वाली आय में स्थानीय लोगों की भागीदारी जैसे मुद्दे भी चुनावी बहस का हिस्सा बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *