नई टिहरी ब्यूरो –। वरिष्ठ कोषाधिकारी नई टिहरी का पदेन दायित्व और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार देख रहे मनोज कुमार पांडेय के लिए अब जिलाधिकारी ने कार्य दिवस तय कर दिए हैं। कोषागार का काम प्रभावित न हो इसके लिए सप्ताह में तीन दिन वरिष्ठ कोषाधिकारी को कोषागार में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ कोषाधिकारी अब प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शनिवार कोषागार नई टिहरी में अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं शेष तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल में मुख्य वित्त अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से जुड़े कार्यों का संपादन करेंगे।