देहरादून में बारिश का कहर: अनियंत्रित होकर बरसाती बहाव में बही कार, दो की मौत, घायल अवस्था में मिली एक युवती

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव में एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई। हादसे में युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि SDRF ने सर्च ऑपरेशन के दौरान दूसरी युवती को घायल अवस्था में सुरक्षित बचा लिया।

देहरादून(ब्यूरो) देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव के बीच एक कार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई। हादसे के वक्त कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में मिली, जबकि युवक और दूसरी युवती के शव बरामद किए गए।

हादसा थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल ्के पास हुआ। देर रात एक कार तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *