देहरादून(ब्यूरो) मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने लापता बालिकाओं और नाबालिग बच्चों को पता लगाने के लिए विशेष टीम बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विशेष अभियान चलाया जाए।
सीएस ने सचिवालय में पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन स्माइल का नवीनतम डाटा उपलब्ध कराया जाए। मानव एवं बाल तस्करी के मामलों का केस-वाइज विश्लेषण किया जाए। तस्करी के नेटवर्क एवं संगठित मामलों की पहचान कर उनकी रोकथाम के लिए प्रभावी एवं मजबूत तंत्र विकसित करें। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों में मैदानी क्षेत्रों सहित पर्वतीय क्षेत्रों में भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग के पोर्टल का शीघ्र एकीकरण किया जाए। इसके लिए पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग के मध्य समन्वय के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की जाए।