सफाई कार्य को जातिगत रूप देने का आरोप, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर

हल्द्वानी (ब्यूरो) हल्द्वानीके जवाहर नगर कॉलोनी निवासी श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य अमित कुमार ने हल्द्वानी कोतवाली में राहुल गांधी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि रामलीला मैदान में 11 अगस्त को हुए साफ-सफाई कार्य को कांग्रेस नेता ने जातिगत रूप दिया और दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कार्य को छुआछूत व आपराधिक बताया।

अमित कुमार ने जातिगत भावनाएं आहत होने का भी आरोप लगाया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *