नई टिहरी(ब्यूरो)- जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से बौराड़ी स्टेडियम में दो दिवसीय सॉफ्ट बॉल की क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक वर्ग में अंडर-19 आयु वर्ग में एनटीआईएस पैन्यूला विजेता बना।व्यायाम शिक्षक चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय साॅफ्ट बाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में एनटीआईएस ने बौराड़ी को 10-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में भागीरथीपुरम ने पौड़ीखाल को 8- 6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला एनटीआईएस और भागीरथीपुरम के बीच खेला गया। एनटीआईएस की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए भागीरथीपुरम को 8-4 से हराकर सॉफ्ट बाल का खिताब अपने नाम किया।