नवोदय विद्यालय चौनलिया में वाहन न होने से परेशानी

अल्मोड़ा (ब्यूरो) –राजीव गांधी नवोदय आवासीय विद्यालय चौनलिया में वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से छात्र-छात्राओं और स्टाफ को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवासीय विद्यालय में वर्तमान में करीब 300 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ऐसे में किसी छात्र के बीमार पड़ने या स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में उसे अस्पताल पहुंचाना विद्यालय प्रबंधन के लिए चुनौती बन रहा है।विद्यालय में विद्यार्थियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौजखान और भिकियासैंण ले जाने की आवश्यकता पड़ती है लेकिन विद्यालय के पास अपना वाहन नहीं होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *