उत्तराखंड: प्रदेश को 29 अगस्त को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की सौगात; हल्द्वानी के गोलापार में होगा

उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर खेल विश्वविद्यालय की सौगात मिलेगी। खेल मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक हल्द्वानी के गोलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास होगा। इस दौरान खिलाड़ियों को पुरस्कार और छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।खेल मंत्री ने इस आयोजन को देवभूमि के युवाओं के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, विश्वस्तरीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना उनका सपना था। यह सपना अब धरातल पर साकार होने जा रहा है। विश्वविद्यालय से राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। उन्हें उच्चस्तरीय कोचिंग और आधुनिक खेल संरचनाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *