अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को दी मंजूरी, उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

देहरादून(ब्यूरो)-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई में ही घोषणा की थी कि सरकार रिटायर हो रहे अग्निवीरों को रोजगार दिलाने का काम करेगी। मंगलवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में इसके संदर्भ में एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसके अनुसार अग्निवीर रोजगार सेल का गठन किया जाएगा। उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने अग्निवीर रोजगार सेल संबंधी प्रस्ताव पास होने पर खुशी जताई है।कैबिनेट में पास प्रस्ताव के अनुसार पूर्व अग्निवीरों को रोजगार दिलाने के लिए छह सदस्यीय अग्निवीर रोजगार सेल का गठन किया जाएगा। सेल में एक उपनिदेशक, दो सहायक निदेशक, दो कनिष्ठ सहायक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल होंगे। ये सभी अधिकारी संविदा पर रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *