केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत, हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा – Intellecuals News

केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत, हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा दोबारा शुरू होने जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है कि फिलहाल हेली सेवा के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से होगी।

  • देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) चारधाम यात्रा के दूसरे चरण के तहत 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा का संचालन शुरू होगा। केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि फिलहाल हेली सेवा के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) ने चारधाम यात्रा के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से केदारनाथ हेली सेवा संचालित करने के लिए नौ कंपनियों के साथ अनुबंध किया है।

    तीनों हेलीपैड से तय किराया

    वर्तमान में केदारनाथ के लिए आने-जाने का किराया अलग-अलग हेलीपैड के अनुसार निर्धारित किया गया है।

    • गुप्तकाशी से केदारनाथ: ₹12,154
    • फाटा से केदारनाथ: ₹9,680
    • सिरसी से केदारनाथ: ₹6,086

    पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से किराये में ₹290 और फाटा से ₹838 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सिरसी हेलीपैड से हेली सेवा का किराया पिछले साल के मुकाबले ₹2,753 कम हुआ है।

    7 सितंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

    यूसीएडीए के सीईओ प्रतीक जैन के अनुसार, 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा संचालित की जाएगी। हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग 7 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल केदारनाथ हेली सेवा के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इससे दूसरे चरण में केदारनाथ धाम की यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *